फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Divyani and Hema won

दिव्यानी कंडवाल और हेमा ने मारी बाजी

Wed, 08 Sep 2021 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Divyani and Hema won
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज सती कुंड कनखल में आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम देने के दौरान मौजूद ? - फोटो : HARIDWAR
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज सती कुंड कनखल में भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव में कोरोना महामारी के कारण एक सप्ताह तक विभिन्न प्रतियोगिताएं ऑनलाइन कराई गईं। जिनके बुधवार को परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

घोषित परिणामों में संगीत विभाग की ओर से हुई नृत्य प्रतियोगिता में दिव्यानी कंडवाल प्रथम व कीर्ति मल्होत्रा द्वितीय स्थान पर रहीं। ग्रुप नृत्य में कौशिकी, सपना व शताक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गीत प्रतियोगिता में प्रीतयांशी प्रथम व दिव्यानी द्वितीय स्थान पर रहीं। अर्थशास्त्र विभाग की ओर से हुई पोस्टर प्रतियोगिता में हेमा को प्रथम, दिव्यांका राजौरा को द्वितीय स्थान दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्राची त्यागी पहले स्थान और द्वितीय स्थान पर दिव्यांका राजौरा रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर माधुरी रावत व दूसरे स्थान पर दीपिका धीमान आई।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शीशराम मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री व महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री रहे। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में देशभक्ति संबंधी नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने विजयी छात्राओं को आगे भी प्रतिभाग करने को प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता जोशी ने कहा कि छात्राओं को कोविड काल में आनॅलाइन इसी तरह जुड़कर अपनी कक्षाएं और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए। विजयी छात्राओं को दो अक्टूबर को विद्यालय में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. शशी प्रभा, यासमीन अमीर, डॉ. प्रीति आत्रेय, डॉ. प्रेरणा पांडे, डॉ. राखी सिंह, डॉ. निभा राठी, अनुराधा शर्मा, मोतिया शर्मा, दलसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed