फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   District level program at Wisdom Global Senior Secondary

बच्चों को परीक्षा उत्साह के रूप में देनी चाहिए : कमलेश गुप्ता

Fri, 26 Apr 2024 04:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
District level program at Wisdom Global Senior Secondary
I
विज्ञापन

I

I- परीक्षा में तनाव मुक्त रखने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
I

I- कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को दिए परीक्षा में तनाव से मुक्त रहने के टिप्सI

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के बैनर तले विजडम ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को परीक्षा में तनाव से मुक्त रखने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय राजकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों के करीब शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।



कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी एवं नोडल कमलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों को परीक्षा एक उत्साह के रूप में देनी चाहिए। उन्हें अपनी अंतर्निहित शक्ति की पहचान करके आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर जीवन में ऊंची उड़ान हेतु सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक और शिक्षकों को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
विज्ञापन




जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आशुतोष कंडारी ने छात्र-छात्राओं को मानसिक तथा शारीरिक रूप से विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों की मूल भावना तथा समय की मांग के अनुरूप शिक्षक व अभिभावक अपना योगदान देने के लिए आगे आएं। बच्चों का भविष्य उनके अनुसार संवारने का प्रयास करें। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य संजय देवांगन ने पौधा देकर सभी का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. श्रीकृष्णा झरे, भानु प्रताप, रुचि जैन, राजेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed