फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Didn't leave exams even after grandfather's death

Haridwar News: दादा की मौत के बाद भी नहीं छोड़ी परीक्षा

Wed, 06 Dec 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Didn't leave exams even after grandfather's death
I विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद मुजाहिदपुर मजबता निवासी छात्र पवन कुमार ने परीक्षा नहीं छोड़ी। गांव में दादा की अर्थी उठ रही थी और पौत्र कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। जरा-जरा सी परेशानी में हार मान लेने वाले युवाओं के लिए पवन की हिम्मत से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

I
Iमंगलवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का फिजिक्स का पेपर था। मुजाहिदपुर मजबता गांव निवासी पवन कुमार भी बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। पवन ने बताया कि सोमवार रात करीब 11ः30 बजे उसके दादा सिंगारू की मृत्यु हो गई। उस समय अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता था। अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह होना था और सुबह 9 बजे से उसकी परीक्षा भी थी।
विज्ञापन

I
I
I
Iपवन ने बताया कि एकबारगी तो उसे लगा ऐसे हालात में पेपर कैसे हो पाएगा, लेकिन उसके परिवार ने हौसला बढ़ाया। सुबह दादा को अंतिम नमन करने के बाद पवन सीधा कॉलेज आया और उसने परीक्षा दी। कहा कि उसका पेपर अच्छा होना ही उनकी दादा को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iप्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम ने बताया कि पवन पहले थोड़ा अशांत था, लेकिन काउंसलिंग के बाद उसने शांत मन से परीक्षा दी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed