फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Did not collect tax on chopped

टैक्स तो कटा पर जमा नहीं हुआ

Mon, 06 Mar 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 06 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद में सरकारी शिक्षकों के वेतन से हर महीने इनकम टैक्स तो कटता रहा पर आयकर विभाग में जमा नहीं हुआ। नतीजतन आयकर विभाग से शिक्षकों के मोबाइल पर लगातार मैसेज आ रहे हैं। शिक्षक इस लापरवाही के लिए शिक्षा विभाग और विभाग स्कूल- कालेजों को जिम्मेदार ठहरा रहा है। शिक्षकों का टैक्स जमा नहीं होने पर प्रभारी सीईओ ने बैठक बुलाई है।       

शिक्षकों- कर्मचारियों के वेतन से हर महीने इनकम टैक्स कट जाता है। पिछले महीने तक यह सिलसिला जारी रहा। आयकर विभाग की चेतावनी से शिक्षकों के पेशानी में बल डाल दिए हैं। मैसेज के रूप में शिक्षकों को बताया गया है कि तिमाही के समापन के बाद उनका कोई टैक्स जमा नहीं हुआ है। जल्द टैक्स जमा करने की हिदायत दी गई है। हर महीने टैक्स कटने के बावजूद जमा नहीं होने पर शिक्षकों के मन में सवाल उठ रहे हैं। शिक्षक नेताओं तक भी यह समस्या पहुंच रही है।       
विज्ञापन

शिक्षक इसके लिए विभाग को जिम्मेदार मान रहे हैं। जबकि शिक्षा विभाग का कहना है कि अधिकांश शिक्षकों का वेतन ट्रेजरी से निकलता है। वेतन बिल के साथ- साथ टैक्स काटने और जमा करने की जिम्मेदारी भी स्कूल- कालेजों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
...तो फार्म 24 भी नहीं भरे गए      
पूरे मामले की पड़ताल में सामने आ रहा है कि इनकम टैक्स के आखिरी तिमाही के बाद फार्म 24 जमा नहीं किए गए। जानकारों के मुताबिक फार्म 24 में कर्मचारी आयकर विभाग को वित्तीय स्थिति का ब्यौरा देते हैं। शिक्षकों का कहना है कि फार्म 24 जमा न करने से यह समस्या आई है। शिक्षकों के मन में यह भय बना हुआ है कि दूसरों की करनी कहीं उन्हें न भुगतनी पड़ जाए।      


वित्तीय मुद्दों पर होगी चर्चा      
शिक्षकों की वित्तीय समस्याओं को लेकर प्रभारी सीईओ डा. पुष्पा रानी वर्मा ने नौ मार्च को रुड़की में बैठक बुलाई है। जिसमें वेतन, इनकम टैक्स, पेंशन और जीपीएफ के मसलों को सुलझाया जाएगा। शिक्षक संगठन लगातार इसकी मांग करते चले आ रहे हैं। प्रभारी सीईओ का कहना है कि माध्यमिक शिक्षकों की सेलरी ट्रेजरी से निकल रही है, टैक्स संबंधी जानकारी स्कूल खुद जमा करते हैं। किसी तकनीकी खामी से शायद टैक्स जमा नहीं हो पाया होगा। टैक्स सहित शिक्षकों की सभी वित्तीय समस्याओं को लेकर नौ मार्च को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed