{"_id":"65ee1f4bfb99ea2b18080125","slug":"dialogue-with-various-sections-of-the-society-on-bjps-haridwar-news-c-5-1-drn1030-368415-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: संकल्प पत्र पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत ने किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: संकल्प पत्र पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत ने किया संवाद
विज्ञापन
Iप्रदेश प्रभारी भाजपा ने कहा- गरीब कल्याण के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से लगातार हुआ कामI
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र पर समाज के विभिन्न विभिन्न वर्गों से संवाद करने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम रविवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों से संवाद किया।
सबसे पहले उन्होंने सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर में मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव 2024 के संकल्प पत्र के लिए उनसे सुझाव लिए। दुष्यंत गौतम ने कहा कि मोदी सरकार गरीब कल्याण के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से लगातार काम कर रही है। डीबीटी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए लाभार्थी को पूरा पैसा सरकार के द्वारा सीधे उसके खाते में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के क्षेत्र में चाहे आवास हो, मुफ्त खाद्यान्न वितरण हो, फ्री गैस सिलिंडर, 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज, जन औषधि केन्द्रों से सस्ती दवाइयां आदि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है।
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने गीता भवन हरिद्वार पहुंचकर रेहड़ी, पटरी एवं खोखा व्यवसाइयों को भाजपा की मुख्य धारा में जोड़ते हुए उनके साथ संवाद किया। चिकित्सकों से संवाद में भी उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मोदी सरकार के द्वारा जिस प्रकार आयुष्मान योजना चलाकर गरीबों को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है वह वास्तव में सराहनीय है। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय पर सांस्कृतिक/ प्रबुद्ध एवं धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, राजेंद्र व्यास आदि मौजूद रहे।