फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Devotees worship mother Brahmacharini

श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

Sun, 03 Apr 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees worship mother Brahmacharini
नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर पूजा की और माता का आशीर्वाद लिया। भक्तों ने अपने अपने घरों में मां की पूजा अर्चना की जिससे यहां का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है। ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक है। इनकी पूजा से भक्तों की तप करने की शक्ति बढ़ती है। श्रद्धालुओं से संकट की मुक्ति की कामना से मां की आराधना की। जयकारों और माता के भजनों के साथ माता का स्वागत किया। पूजा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने मंदिरों में देवी माता की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने प्रसाद का भोग लगाते हुए मनौती मांगी। इसके साथ ही घरों में सजाई गई चौकी में भी आरती उतारी। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन धर्मनगरी के सभी प्रमुख मंदिरों, मां मनसा देवी, मां दक्षिण काली, मां चण्डी देवी, मां माया देेवी समेत माता के मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्था भी नजर आई। मान्यता है कि इस दिन मां ब्रह्मचारिणी साक्षात अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करने के लिए तैयार रहती हैं। इसके साथ ही घरों में श्रद्धालुओं ने दुर्गा स्त्रोत किया। वहीं कई आश्रमों में शतचंडी यज्ञ भी प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed