फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Development works were inaugurated

Haridwar News: विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया

Tue, 10 Feb 2026 05:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Development works were inaugurated
हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सराय में हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। विद्यालय परिसर में कक्षा कक्षों का सौंदर्यीकरण, शौचालयों में रंग-रोगन और विद्यालय के मुख्य गेट का सुदृढ़ीकरण किया गया है। इस अवसर पर हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर हेड और एचआर मैनेजर जितेंद्र दास ने कहा कि शिक्षा में निवेश किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव होता है। सीएसआर के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त किया जाए। इस माैके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयभान यादव, आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह, मनीष कंबोज, नितिन बड़ोनी, रुचि चैरसिया, शोभित मिश्रा, अंगरेज सिंह, राहुल कुमार, विजया तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed