{"_id":"69c7d4cacaaae4e07b034083","slug":"development-and-trade-have-transformed-the-face-of-alipur-village-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-146678-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विकास और व्यापार से बदली अलीपुर गांव की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विकास और व्यापार से बदली अलीपुर गांव की तस्वीर
Sat, 28 Mar 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहले था छोटा सा गांव, अब बन गया कस्बा
सुधीर चावला
बहादराबाद। विकास और व्यापार ने बीते वर्षों में अलीपुर गांव की तस्वीर बदल दी है। यह पहले एक छोटा सा गांव हुआ करता था लेकिन अब उसी छोटे गांव ने एक कस्बे का रूप ले लिया है। इससे क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीपुर की बदलती तस्वीर अब चर्चा का विषय बन गई है।
कभी खेती-किसानी और परंपरागत जीवनशैली के लिए पहचाना जाने वाला यह गांव अब तेजी से विकास और व्यापार का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। पिछले एक दशक में अलीपुर में शिक्षा और छोटे उद्योगों की मजबूत नींव रखी गई है। गांव में खुले स्कूलों और छोटी-छोटी व्यावसायिक इकाइयों ने न सिर्फ रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं, बल्कि, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार दी है। इसका असर साफ तौर पर गांव की जीवनशैली और सुविधाओं में दिखाई देता है। आज अलीपुर में पेट्रोल पंप,अस्पताल, बैंक्वेंट हॉल, मेडिकल स्टोर और डेयरी जैसी अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो सुविधाएं पहले शहरों तक सीमित थीं, अब गांव के लोगों को अपने ही क्षेत्र में मिल रही हैं। इससे न केवल लोगों का समय और पैसा बच रहा है, बल्कि, गांव आत्मनिर्भरता की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा के प्रसार ने युवाओं की सोच बदली है और उन्हें नए व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया है। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से ग्रामीणों को बेहतर इलाज की सुविधा भी मिलने लगी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
बोले स्थानीय
पहले ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बहादराबाद जाना पड़ता था। बड़े स्कूल आने से अब कृषि भूमि कीमत बढ़कर 40 से 50 लाख रुपये प्रति बीघा तक पहुंच गई है।
भगवान दास
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकार ने भी गांव के विकास की तरफ पूरा ध्यान दिया है। इससे गांव की तरक्की हुई है। गांव में पक्की सड़कें व नालियों और ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ है।
अमित चौहान
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पिछले दस वर्षों में अलीपुर गांव में सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। पहले सीमित सुविधाएं ही उपलब्ध थीं। अब अस्पताल, पेट्रोल पंप, और अन्य स्कूल, प्रतिष्ठानों में वृद्धि हुई है।
प्रियव्रत
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अलीपुर गांव में नई कॉलोनियां, आबादी और व्यापार दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं। छोटी-छोटी दुकानों का भी विकास हुआ है, इससे गांव का माहौल पहले से ज्यादा अच्छा हो गया है।
डॉ.अशोक कुमार
_________________
पिछले 10 वर्षों में बदलाव
===================================
सुविधाएं - पहले - अब
निजी अस्पताल - 00 - 01
निजी स्कूल - 00 - 02
पेट्रोल पंप - 00 - 01
मेडिकल स्टोर - 01 - 05
बैंक्वेट हॉल - 00 - 02
धर्म कांटे - 00 - 02
गैस एजेंसी - 00 - 01
औद्योगिक इकाइयां -00 - 02