{"_id":"6217c798d55d1b28243600ec","slug":"demonstration-on-non-construction-of-road-haridwar-news-drn4049207121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पूर्व शुरू हुआ सड़क निर्माण रूकने से कालोनी के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पूर्व शुरू हुआ सड़क निर्माण रूकने से कालोनी के लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले शुरू हुआ सड़क निर्माण का कार्य अब रुक जाने से गणेश विहार कॉलोनी सीतापुर के लोग परेशान हैं। जल्द सड़क निर्माण नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्थानीय निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर 59, गली 6, गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने से दो दिन पहले विधायक निधि से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया। जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। लोगों को बताया गया कि सड़क का बजट आचार संहिता लगने के पूर्व ही पास हो चुका है और जल्द ही निर्माण को पूरा भी कर दिया जाएगा। ठेकेदार ने सड़क बनाने के लिए लोगों के घरों के बाहर बने रैंप के साथ नालियों को भी तोड़ दिया और मलबे के साथ नालियों की टूटी ईंटों, रैंप का सरिया भी ट्रैक्टर में लादकर ले गया। लेकिन जैसे ही मतदान संपन्न हुआ। सड़क निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। लोगों के पूछने पर बताया गया कि बजट के अभाव में सड़क का कार्य बंद किया गया है और अब अगली सरकार के गठन के बाद ही नया बजट मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। विकास त्रिपाठी ने बताया कि घरों के बाहर बने रैंप को तोड़ने से लोगों को घर से बाहर निकलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक चुनाव प्रचार के चलते बाहर गए हैं। ऐसे में लोगों की फरियाद कौन सुनेगा।