फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand to lay sewer line, demonstrated

Haridwar News: सीवर लाइन डालने की मांग, प्रदर्शन किया

Sat, 30 Nov 2024 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to lay sewer line, demonstrated
हरिद्वार। नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए गए नये क्षेत्रों में सीवर लाइन डालने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जल संस्थान अनुरक्षण इकाई परियोजना प्रबंधक के कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। जल्द सर्वे कराकर लाइनें न डालने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नवीन वार्डों को शामिल किए छह वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन, अभी तक सीवर जैसी मूलभूत सुविधा नहीं है। सीवर के अभाव में खाली प्लाॅटों में दूषित जल छोड़े जाने के कारण ऋतु परिवर्तन के समय गंभीर बीमारियों का प्रकोप रहता है। निवर्तमान पार्षद उदयवीर चौहान ने कहा कि अभी भी पूरे क्षेत्र में सीवर का सर्वे तक नहीं किया गया है। सर्वे में भी भाई-भतीजा वाद चल रहा है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान दिनेश वालिया व विनय प्रधान ने कहा कि जल्द सीवर लाइन का सर्वे कराकर कार्य शुरू नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना में प्रदर्शन किया जाएगा। अंजू प्रधान व सुनीता गुप्ता ने कहा कि आए दिन खाली प्लाॅटों में दूषित जलभराव के कारण आपस में विवाद होता है। प्रदर्शन करने वालों में बृजमोहन बड़थ्वाल, देवेश गौतम, सुनील कुमार, पूजा तोमर, अमृता चौहान, सोनिया यादव, अमीना ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed