फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand to give land near Harki Paidi

श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Oct 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to give land near Harki Paidi
भागीरथी पर्यटक आवास गृह के पास धरने पर बैठे श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति के पदाधिकारी ? - फोटो : HARIDWAR
श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति ने भागीरथी पर्यटक आवास गृह के सामने प्रदर्शन किया। समिति पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए हरकी पैड़ी के पास जमीन देने की मांग की। पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि पिछले कई दशक से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए सिख समाज लड़ाई लड़ रहा है। प्रशासन की हठधर्मिता के कारण गुरुद्वारे बनाने के लिए जमीन नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी था। उसी स्थान पर गुरुद्वारे के लिए जमीन दी जाए। जब तक गुरुद्वारे के लिए जमीन आवंटित नहीं होती धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि जब यूपी सरकार को पर्यटक आवास गृह बनाने के लिए भूमि दी जा सकती है तो सिख समाज को गुरुद्वारे के लिए भूमि क्यों नहीं दी जा रही। सरकार सिख समाज के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर नगर निगम, नगर पालिका सभी जगह के रिकार्ड में हरकी पैड़ी के पास गुरुद्वारा होना अंकित है। पूर्व में उसका किराया जमा होता रहा है। उसके बाद भी गुरुद्वारा नहीं देना प्रशासन की हठधर्मिता को दर्शाता है। इस अवसर पर बाबा पंडत, साहिब सिंह, लाहौरी सिंह, हरविंदर सिंह, सोनू सिंह, हरभजन सिंह, हरजोत सिंह, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह हरजोत सिंह, मालक सिंह, देसा सिंह, परगट सिंह, बाबा ज्ञानी, हरजोत सिंह, हरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सरदारा सिंह, तेज सिंह, बलविंदर सिंह, उज्ज्वल सिंह, हरभजन सिंह, हर्षदीप सिंह, जोबन दीप सिंह, जगजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed