फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Decision on the fate of 110 candidates on 11 seats today

11 सीटों पर 110 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sun, 13 Feb 2022 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Decision on the fate of 110 candidates on 11 seats today
लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व पर आज जनता अपनी सरकार चुनेेगी। जिले की 11 विधानसभाओं में 1420182 मतदाता चुनावी दंगल में उतरे 110 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। जिले में 863 पोलिंग स्टेशन और 1729 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर सुरक्षा और मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में 11 विधानसभाएं हैं। सभी विधानसभाओं में रोचक मुकाबला है। अधिकतर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की सीधे आमने-सामने टक्कर है। जबकि चार विधानसभाओं में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। मतदाताओं की खामोशी से प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आज होने वाले मतदान की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। जिले में 863 मतदान केंद्र और 1729 बूथ बनाए गए हैं। केंद्रों पर पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती हो गई है। सर्वाधिक मतदाता 163124 रानीपुर विधानसभा तो सबसे कम 102382 लक्सर सीट पर हैं। जबकि सर्वाधिक 13 प्रत्याशी हरिद्वार ग्रामीण और सबसे कम 6 भगवानपुर विधानसभा से मैदान में हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है।
विज्ञापन

विधानसभा- मतदाता- प्रत्याशी
हरिद्वार - 148839 -10
भेल रानीपुर - 163124 -11
ज्वालापुर - 116856 -08
भगवानपुर - 123375 -06
झबरेड़ा - 121236 -11
पिरान कलियर - 127155 -10
रुड़की - 121534 -09
खानपुर - 147881 -10
मंगलौर - 115908 -11
लक्सर - 102382 -11
हरिद्वार ग्रामीण - 130915 -13
कुल मतदाता- 1420182 -110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed