फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dealers do not open shops for the whole week

Haridwar News: पूरे हफ्ते दुकान नहीं खोलते डीलर, राशन के भी वसूलते हैं अधिक दाम

Sat, 03 Jun 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dealers do not open shops for the whole week
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार की ज्वालापुर इंटर कॉलेज में हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने सरकारी राशन वितरण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी डीलर पूरे हफ्ता दुकान नहीं खोलते हैं। सरकारी राशन के दाम भी अधिक वसूलते हैं। इसलिए उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि एपीएल कार्ड धारकों को राज्य सरकार ने गेहूं के लाभ से वंचित कर रखा है, जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में एपीएल कार्ड पर गेहूं और अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे एक ही देश में दो नियम चल रहे हैं। यह उत्तराखंड राज्य की जनता के साथ अन्याय है। बीपीएल कार्डों पर सरकार मुफ्त खाद्यान्न और अन्य सामग्री दे रही है। संगठन इस के लिए सरकार का आभार व्यक्त करता है। संगठन सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एपीएल कार्ड पर बंद किए गए गेहूं और अन्य सामान वितरण को बहाल करने की मांग भी सरकार से करता है। सभी कार्डों को डिजिटल में बदलने और खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जाने वाले उपभोक्ताओं के लिए ऑफिस में रिकॉर्ड रजिस्टर रखा जाए। जिससे शिकायत करने वाले वरिष्ठ नागरिकों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed