{"_id":"4472c76bce8439b5707c7e97be585aaa","slug":"deadline-expired-the-work-unfinished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेडलाइन समाप्त, काम अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेडलाइन समाप्त, काम अधूरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। निर्धारित समय पर काम पूरे नहीं हुए तो लोक निर्माण विभाग ने अपने कार्यों की डेडलाइन बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी है। लेकिन हकीकत यह है कि इसके काम 31 जनवरी तक खींच सकते हैं।
विज्ञापन
ललतारौ रोड पर गंगनहर पर डबल लेने पुल का निर्माण करने वाली कंपनी ने करोड़ों का लाभ तो ले लिया, लेकिन अर्द्धकुंभ के 14 जनवरी के पहले स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पुल चालू नहीं हो पाएगा। पुराना हिल बाईपास मार्ग पर डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्टील पुल और आरसीसी की रिटर्निंगवॉल भी नहीं बन पा रही है। मुख्यमंत्री ने ललतारौ रोड के गंगनहर पुल की डेडलाइन 15 जनवरी घोषित की थी, लेकिन कार्य की स्थिति यह है कि यह पुल 31 जनवरी तक भी तैयार हो जाए तो गनीमत है। जबकि यह पुल मेले के प्रमुख कार्यों में शामिल है। चंडी चौक से हाईवे को शहर को जोड़ने वाला यह प्रमुख पुल है।
विज्ञापन
2 प्रतिशत बोनस से धोने पड़े हाथ
इस पुल की प्राथमिकता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि पुल निर्माण की लागत में साढ़े तीन करोड़ की बढ़ोत्तरी के बाद 31 दिसंबर तक पुल का निर्माण पूरा करने पर लोनिवि ने फर्म को 2 प्रतिशत बोनस देना भी घोषित किया था। काम पूरा नहीं करने पर फर्म ने 2 प्रतिशत बोनस गंवा दिया है।
विज्ञापन
खड़खड़ी-भूपतवाला विस्तारीकरण पूरा
मेला प्रशासन एवं लोनिवि के लिए अच्छी बात यह है कि खड़खड़ी से भूपतवाला तक लगभग 1600 मीटर हिल बाईपास विस्तार मार्ग का काम लगभग कंपलीट हो चुका है और अर्द्धकुंभ के पहले स्नान पर इसको औपचारिक रूप से चालू करने पर विचार किया जा रहा है। वर्ष 2008 में स्वीकृत यह काम कुंभ 2010 की योजना में पूरा होना था। इस पर 18 करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके थे। काम पूरा नहीं होने पर रिवाइज इस्टीमेट बनाया गया। अब इस पर 32 करोड़ 62 लाख रुपये और लगाने पड़े हैं। इस प्रकार से यह 16 मीटर का मार्ग 50 करोड़ से भी अधिक में पड़ा है।
मेलाधिकारी ने पुल का निरीक्षण किया
मेलाधिकारी मुरुगेशन से शुक्रवार को लोनिवि के इंजीनियरों के साथ ललतारौ रोड पर गंगनहर पर निर्माणाधीन डबललेन पुल का निरीक्षण किया। निर्माण में हो रही देरी की चिंता उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि पहले स्नान तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मुहम्मद युसुफ ने भी 10 जनवरी तक पुल चालू करने का दावा किया है।
इनका कहना है
हमारा घोषित लक्ष्य 31 दिसंबर है। सभी कार्यों को फाइनल टच दिया जा रहा है। 10 जनवरी तक काम निपट जाएगा। ललतारौ रोड पर गंग नहर पुल का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया है। काम तेजी से हो रहा है। पहले स्नान पर श्रद्धालु इस पुल से आ-जा सकेंगे।
केके जैन, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी, देहरादून।