फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dandruff on encroachment on second day

दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण पर डंडा

Wed, 12 Apr 2017 09:30 PM IST
अमर उजाला हरिद्वार
अमर उजाला हरिद्वार Updated Wed, 12 Apr 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में प्रशासन और नगर निगम ने दूसरे दिन भी पुलिस की मदद से विरोध के बीच अतिक्रमण हटवाया। हरिद्वार नगर कोतवाली से लेकर हरकी पैड़ी तक बाजार में सड़क पर फैला सामान और तिरपाल हटवाई गई। वहीं ज्वालापुर में रेलवे रोड, मेन रोड, कस्साबान, जटवाड़ा पुल पर अस्थायी अतिक्रमण के अलावा पक्के निर्माण भी ध्वस्त किए गए। इस दौरान टीम को कई जगहों पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।    
 
प्रशासन ने दूसरे दिन बुधवार को भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रखा। एसडीएम मनीष कुमार और सीओ सदर जेपी जुयाल के नेतृत्व में पहली टीम ने ज्वालापुर से अभियान की शुरूआत की। जटवाड़ा पुल के दोनों तरफ खोखे, ठेलियां और फड़ हटवाते हुए ठेलियां भी खदेड़ दी गई। मेन रोड, कस्साबान, श्यामनगर, दुर्गा घाट, पुराना ट्रक यूनियन, रेलवे फाटक होते हुए अभियान सेक्टर दो की तरफ बढ़ता गया। दुकानों और शोरूम के बाहर किए गए कच्चे पक्के अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवाया गया। रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे रखी गई ईंटों को नगर निगम के वाहनों में भरकर जब्त कर लिया गया। जबकि पंजाबी धर्मशाला के आसपास कुछ सप्लायरों ने टीम देखकर खुद अपने वाहनों में ईंटें भरनी शुरू कर दी। टीम को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह सहित ज्वालापुर का पुलिस बल अभियान में साथ रहा।       वहीं तहसीलदार सुनैना राणा और सीओ सिटी प्रकाश देवली की अगुवाई में दूसरी टीम ने नगर कोतवाली से अभियान की शुरूआत की। अपर रोड होते हुए टीम हरकी पैड़ी पहुंची और पूरे मार्ग से दुकानों के बाहर धूप से बचने के लिए लगाई गई तिरपाल आदि को हटवाया। दुकानों के बाहर लगाई गई ठेलियां और फड़ भी हटवाई गई। टीम के आने से पहले ही ज्यादातर व्यापारियों ने सामान सड़क से उठाकर अंदर दुकानों में रख लिया। अतिक्रमण हटने से अपर रोड आम दिनों की अपेक्षा दोगुना चौड़ा नजर आया।       
विज्ञापन


पॉलिथीन पर चालान काटने पर भड़के व्यापारी      
अपर रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम पालीवाल धर्मशाला के सामने बर्तन की दुकान पर पहुंची और पॉलिथीन इस्तेमाल होने पर चालान काटने की कार्रवाई की शुरू कर दी। दुकानदार ने इसका विरोध किया। भनक लगने पर आसपास के व्यापारी भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों का तर्क था कि अभियान अतिक्रमण के लिए चलाया जा रहा है तो पॉलिथीन के लिए चालान काटने का क्या मतलब। सीओ सिटी प्रकाश देवली और नगर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार जोशी ने व्यापारियों को शांत कराने का प्रयास किया। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए नगर निगम को चालान काटे बगैर आगे बढ़ना पड़ा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

   
अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का लगाया आरोप      
 ज्वालापुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान भेदभाव के आरोप भी लगे। कमाल की बात यह है कि आरोप दोनों ही तरफ से लगाए गए। पूर्व दर्जाधारी मंत्री व कांग्रेसी नेता नईम अख्तर कुरैशी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में वर्ग विशेष के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा जा रहा है। कहा कि अतिक्रमण समान रूप से हटना चाहिए। प्रशासन ने कस्साबान मेन रोड के अलावा गली में चाय की दुकान तोड़ डाली। जबकि ऊंचे पुल के पास सड़क किनारे ईंटों को छोड़ दिया गया।      

मुख्यमंत्री से मिलेगा अल्पसंख्यक मोर्चा      
 अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न का आरोप भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी लगाया। जिला महामंत्री मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अतिक्रमण हटाया जाए, लेकिन नाजायज उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि इस बारे में अल्पसंख्यक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलेगा।  

 
पीएम मोदी बंद कराएं चाय वालों का उत्पीड़न      
 शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। मंगलवार को अभियान के दौरान चाय, सब्जी, खाने आदि की ठेलियां भी हटवाई गई। प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने फेसबुक पर फोटो शेयर की हैं। इतना ही नहीं एक युवती ने तो प्रधानमंत्री मोदी का मोबाइल नंबर फेसबुक पर यूजर्स से पूछ डाला। युवती का कहना था कि मोदी चाय वाले होकर देश के प्रधानमंत्री बने हैं, ऐसे में उन्हें हरिद्वार में चायवालों का उत्पीड़न बंद कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed