फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   cuurrent by ATM

यह एटीएम करंट मारता है

Tue, 02 Jun 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Tue, 02 Jun 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
cuurrent by ATM

नगर के एक बैंक के एटीएम में रुपये निकालने जाने वालों को बिजली के झटके झेलने पड़ रहे हैं। एटीएम मेें करंट आ रहा है। इससे ग्राहकों की जान आफत में आ गई है। कई लोगों को अब तक करंट लग चुका है।अगर आप नगर के भारतीय स्टेट बैंक के हाईवे स्थित एटीएम से रुपये निकालने जा रहे हैं

विज्ञापन


तो जरा संभल कर एटीएम के दरवाजे को हाथ लगाए। यह दरवाजा आप को करंट मार सकता है। नगर के जुबेर रविवार की शाम इस एटीएम से रुपये निकालने गए थे।जैसे ही उन्होंने एटीएम का दरवाजा खोलने के लिए हैंडिल को हाथ लगाया तेज झटके ने उन्हेें झकझोर कर रख दिया। वह बिना रुपये निकाले ही लौट गए।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने एटीएम में करंट की पड़ताल की तो दरवाजे और उसके आसपास टेस्टर लगाने पर टेस्टर में करंट दौड़ता पाया गया।इसी बीच रुपये निकालने पहुंचे चुरू राजस्थान के पुष्पेंद्र को भी झटका लगा। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से करंट आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के नगर शाखा प्रबंधक पीएस सहगल का कहना है कि एटीएम को रुड़की स्थित मुख्य शाखा की ओर से संचालित किया जा रहा है। उन्हें इस बारे में जानकारी देकर समस्या के निदान को कहा गया है। बिजली के तारों में फाल्ट आने से यह करंट आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed