{"_id":"c57d6e279756fbf0b330f67d1664306f","slug":"cut-of-elctricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sun, 31 May 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लेकर देहात तक शनिवार को बिजली की कटौती से लोग परेशान रहे। रुड़की में जहां चार से पांच घंटे बिजली की कटौती की गई, वहीं आसपास के देहात में भी घंटों बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में सुबह आठ बजे से ही बिजली गुल हो गई। सिविल लाइंस, मोहनपुरा, पाडली गुर्जर, तेलीवाला समेत अलग-अलग क्षेत्रों में शाम तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सुबह बिजली गुल होने से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। लोगों ने अधिकारियों को फोन किए, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ भगवानपुर कस्बे के अलावा, मक्खनपुर, रायपुर, सिकंदरपुर, सिसौना, महेश्वरी, चुडिय़ाला, बालेकी आदि गांवों में घंटों बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नारसन, झबरेड़ा, और कलियर में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन