फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cross-FIRs registered following a dispute with neighbors.

Haridwar News: रावली महदूद में पड़ोसियों से हुए विवाद में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Oct 2026 04:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Cross-FIRs registered following a dispute with neighbors.
- एक पक्ष की तरफ से पांच के खिलाफ दर्ज कराई गई थी पहले रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में शुक्रवार को हुए पड़ोसियों से विवाद में दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक पक्ष की तरफ से पहले ही पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, जुल्फुकार निवासी रावली महदूद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी कुरबान और इमरान से पुरानी रंजिश चली आ रही है। दो अक्तूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उनका बेटा अहसान घर के सामने बाइक लेकर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोसी जिशान ने अपनी मोटरसाइकिल से अहसान की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। विरोध करने पर जिशान ने गाली-गलौज करते हुए अहसान के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


शोर सुनकर अहसान का भाई अफजाल मौके पर पहुंचा और उसे छुड़ाकर घर के अंदर ले गया। आरोप है कि इसके बाद कुरबान, फैजान, रिजवान, मान्ना, आजुल, अयान, जिशान, इमरान एकराय होकर मौके पर पहुंचे। इनमें से कुछ लोगों के हाथों में डंडे थे। आरोप है कि सभी ने अफजाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मुन्नी बेटे को बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इमरान ने जेब से उस्तरा निकालकर अफजाल की कमर और पेट पर वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed