फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Crop cutting figures will not be rigged

क्रॉप कटिंग के आंकड़ों में नहीं होगी हेराफेरी

Fri, 24 Sep 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crop cutting figures will not be rigged
धान और गेहूं की फसल के औसत उत्पादन के आंकड़ों को जुटाने में अब हेराफेरी पर अंकुश लगाया जाएगा। दरअसल, अब हर गांव से क्रॉप कटिंग का आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग के साथ ही एक एजेंसी को भी काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन

जनपद में गन्ने के अलावा गेहूं और धान की खेतीबाड़ी की जाती है। फसल के तैैयार होने पर प्रशासन की तरफ से जनपद में औसतन उत्पादन का आंकड़ा जुटाने के लिए क्रॉप कटिंग की जाती है। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर कुछ चुनिंदा गांव ही क्रॉप कटिंग के लिए चिह्नित किए जाते हैं। इन गांव से आए क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद भर का औसतन उत्पादन का आंकड़ा तैयार कर लिया जाता है, लेकिन कई बार कर्मचारी क्रॉप कटिंग करने में भी लापरवाही कर देते हैं। साथ ही सभी गांव से आंकड़ा नहीं आने से औसतन उत्पादन भी सही नहीं आ पाता है।
विज्ञापन

क्रॉप कटिंग सभी गांव में नहीं होने से आंकड़ा अधूरा रहता है। इसको देखते हुए अब सरकार की ओर से प्रत्येक गांव में क्रॉप कटिंग कर आंकड़ा जुटाया जाएगा। जिसके लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ ही एक निजी एजेंसी को भी इस काम के लिए लगाया गया है। इसकी शुरूआत धान की फसल से की जा रही है। क्रॉप कटिंग के जिला इंचार्ज संतोष ध्यानी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से क्रॉप कटिंग के लिए छह-छह सैंपल लिए जाएंगे। जल्द ही क्रॉप कटिंग के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed