{"_id":"614e17c48ebc3e003f2d70be","slug":"crop-cutting-figures-will-not-be-rigged-haridwar-news-drn3914370137","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉप कटिंग के आंकड़ों में नहीं होगी हेराफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉप कटिंग के आंकड़ों में नहीं होगी हेराफेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान और गेहूं की फसल के औसत उत्पादन के आंकड़ों को जुटाने में अब हेराफेरी पर अंकुश लगाया जाएगा। दरअसल, अब हर गांव से क्रॉप कटिंग का आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग के साथ ही एक एजेंसी को भी काम पर लगाया गया है।
जनपद में गन्ने के अलावा गेहूं और धान की खेतीबाड़ी की जाती है। फसल के तैैयार होने पर प्रशासन की तरफ से जनपद में औसतन उत्पादन का आंकड़ा जुटाने के लिए क्रॉप कटिंग की जाती है। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर कुछ चुनिंदा गांव ही क्रॉप कटिंग के लिए चिह्नित किए जाते हैं। इन गांव से आए क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद भर का औसतन उत्पादन का आंकड़ा तैयार कर लिया जाता है, लेकिन कई बार कर्मचारी क्रॉप कटिंग करने में भी लापरवाही कर देते हैं। साथ ही सभी गांव से आंकड़ा नहीं आने से औसतन उत्पादन भी सही नहीं आ पाता है।
क्रॉप कटिंग सभी गांव में नहीं होने से आंकड़ा अधूरा रहता है। इसको देखते हुए अब सरकार की ओर से प्रत्येक गांव में क्रॉप कटिंग कर आंकड़ा जुटाया जाएगा। जिसके लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ ही एक निजी एजेंसी को भी इस काम के लिए लगाया गया है। इसकी शुरूआत धान की फसल से की जा रही है। क्रॉप कटिंग के जिला इंचार्ज संतोष ध्यानी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से क्रॉप कटिंग के लिए छह-छह सैंपल लिए जाएंगे। जल्द ही क्रॉप कटिंग के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।