फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   wife

मेरी पत्नी को दो दिन के लिए साथ भेज दो

Tue, 10 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 10 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

साहब! मेरी पत्नी को सिर्फ दो दिन के लिए मेरे साथ भेज दो। पत्नी की बेवफाई से पीड़ित एक पति ने मंगलवार को पुलिस से ये गुहार लगाई।

विज्ञापन

इससे पहले उसने पत्नी पर पुराने पति के साथ फरार होने का आरोप लगाया था। पहले पति को हिरासत में लेने के बाद कोतवाली पहुंची पत्नी ने नए पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
वहीं तलाकशुदा पति की पत्नी जब कोतवाली पहुंची तो पुलिस घंटों पति-पत्नियों के 'चक्रव्यूह में उलझी रही।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी कुछ साल पहले दूसरे गांव के युवक से हुई थी। एक बेटी होने के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। पति ने दूसरी जगह शादी कर ली।
विज्ञापन

वहीं पत्नी ने पिछले सितंबर माह में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कोर्ट मैरिज कर लिया। आरोप है कि तलाकशुदा पति पत्नी कुछ दिन से गुपचुप मिल रहे थे। मंगलवार को नए पति को छोड़कर पत्नी फरार हो गई। कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर उसने पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई। शक जताने पर पुलिस तलाकशुदा पति को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद ही फरार पत्नी भी कोतवाली पहुंची और नए पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। मगर पति पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा कि त्यौहार के मौके पर सिर्फ दो दिन के लिए ही सही पत्नी को उसके साथ भेज दिया जाए। इसी बीच हिरासत में लिए गए तलाकशुदा पति की मौजूदा पत्नी भी कोतवाली पहुंच गई और गुपचुप पत्नी से मिलने की पति की शिकायत लगाई। एसएसआई गोविंद कुमार घंटों तक पति पत्नियों से पूछताछ करते हुए उनकी मर्जी नामर्जी जानने में लगे रहे।


 किसी के संग नहीं जाना चाहती पत्नी
पति को छोड़ने की जिद पर अड़ी पत्नी अपने पुराने पति के साथ भी नहीं जाना चाहती। हालांकि कोतवाली में मौजूद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह तलाकशुदा पति के साथ ही गायब हुई थी और उसी के साथ रहेगी। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि पति पत्नियों से मामले की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed