{"_id":"580314394a177ed52aa27563d6729d87","slug":"uniform-of-the-soldier-accused-of-manipulating-the-bush-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी ने फाड़ी सिपाही की वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी ने फाड़ी सिपाही की वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में एक युवक ने दलित महिला से छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की शिकायत पर चेतक पुलिस आरोपी को पकड़ने गांव पहुंची तो उसने सिपाहियों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। हंगामा होने पर सिपाही वापस लौट गए। बाद में पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और आरोपी को काबू कर कोतवाली लाया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला अपने खेत पर गई थी। इसी बीच गांव का एक युवक महिला के पास पहुंचा। आरोप है कि युवक ने नशे की हालत में महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने घर पहुंचकर आपबीती बताई।
विज्ञापन
इस पर परिवार ने लक्सर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर चेतक सवार दो पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने गांव पहुंचे थे। कोतवाली चलने की बात सुनकर आरोपी सिपाहियों से भिड़ गया।
विज्ञापन
एक सिपाही अजीत की वर्दी तक फाड़ डाली। इस पर सिपाही वापस कोतवाली लौट गए और अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। बाद में कोतवाली से जीप में कई पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। एसएसआई रामकुमार जुयाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है, उससे पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।