फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   securitymen suicide in factory

दवा फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी ने लगाई फांसी

Tue, 26 May 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Tue, 26 May 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
securitymen suicide in factory

सालियर में एक दवा फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुरक्षाकर्मी का शव टीन शेड के पाइप में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर गांव में सिविल लाइंस निवासी सुनील अरोड़ा की एंबरोस ड्रग नाम की कंपनी है। कुंवरपाल (40) पुत्र शीशपाल निवासी मझौला थाना देवबंद जिला सहारनपुर फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी है। रविवार की रात कुंवरपाल और फैक्ट्री का चौकीदार तारिक ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन


रात को किसी समय तारिक तो अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह तारिक की नींद खुली तो उसने देखा की फैक्ट्री के अंदर ही खाली पड़े गोदाम की टीन शेड के पाइप में रस्सी के सहारे कुंवरपाल का शव लटका देखा। आनन-फानन में तारिक ने फैक्ट्री मालिक और गंगनहर पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी डीएस भंडारी ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं हैं। इंस्पेक्टर भंडारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी ने साइकिल पर चढ़कर फांसी लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed