फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rural raging over the death of newborn

नवजात की मौत पर भड़के ग्रामीण

Sat, 28 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 28 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

बहादराबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 25 नवंबर को एक नवजात की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती और केंद्र के प्रभारी के ट्रांसफर मांग की।

विज्ञापन

मालूम हो कि अहमदपुर ग्रांट के लोकेंद्र ने पत्नी रुबी को अस्पताल में 25 नवंबर को प्रसव के लिए भर्ती किया था। रुबी ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन कुछ देर बाद की उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। शनिवार को परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर धरना-प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की विभागीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग उठाई कि स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे इमरजेंसी और अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध हो। सरकारी डाक्टरों के प्राइवेट नर्सिंग होम में ड्यूटी करने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। मिशन दलित समाज के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा की स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के प्रति लापरवाही की जाती है। प्रसव वाली महिलाओं को यहां से जबरदस्ती निजी अस्पताल में भेजा जाता है। ग्रामीणों ने ओपीडी भी बंद करने की कोशिश की। सूचना पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद मामले की शिकायत पर सीएमओ डा.  सुषमा गुप्ता ने एसीएमओ डा. आरती ढोंढियाल को भेजा। सूचना पाकर जिला  पंचायत सदस्य जयंत चौहान एवं ग्राम प्रधान नीरज चौहान भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा एचके सिंह के  स्थानांतरण और नवजात की मौत के मामले में दोषियों के  खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीएमओ ने मांगे को सीएमओ को भेजने की बात कही। इस मौके पर अमित कुमार, विशाल, बहर्मसियादास, प्रताप, धर्मेंद्र, संजय, सन्नी कुमार, राहुल, रोबिन, अम्बरीष कुमार, सोनू कुमार, तेलूराम, सत्यपाल सिंह, राजू आदि लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed