{"_id":"341ce2c6e4a343cdfe354424751320c8","slug":"picked-up-three-suspects-recovered-several-sim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन संदिग्ध दबोचे, कई सिम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन संदिग्ध दबोचे, कई सिम बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। देवबंद से मेहमानदारी में रुड़की पहुंचे युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवकों के पास से पांच मोबाइल सिम बरामद होने से पुलिस का शक और गहरा गया। तीनों से शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में चोरियों और टप्पेबाजी की लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ी हुई है। रात में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देवबंद के एक गांव से रुड़की मेहमानदारी में आए हैं। पुलिस ने रुड़की निवासी रिश्तेदारों को भी कोतवाली बुलवा लिया। आमना सामना होने पर रिश्तेदारों ने युवकों को पहचान भी लिया। मगर उनसे बरामद हुए सिम के बारे में ठोस जवाब नहीं मिल पाया। बहरहाल पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
दोपहर तक उनके रुड़की निवासी रिश्तेदार भी कोतवाली में जमे रहे। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि संदिग्ध युवकों से शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।