{"_id":"5a5b5c5b05c7401e1fb726762d52e40b","slug":"fraud-of-67-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर 67 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर 67 हजार रुपये ठगे
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Sun, 24 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर बागेश्वर के एक युवक से 67 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर युवक को डराया धमकाया जा रहा है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बागेश्वर के गांव भंडारतोली दाली बोकर निवासी संतोष जोशी ने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में उसकी मुलाकात रोडवेज बस स्टैंड पर परमेश चमोला से हुई थी। युवक ने खुद को कोटद्वार का निवासी बताया था। आरोप है कि युवक ने उसे कहा था कि वो उसकी नौकरी मलेशिया में लगवा देगा।
विज्ञापन
लेकिन इसके एवज में अलग-अलग बैंक खातों में करीब 67 हजार की रकम जमा करनी होगी। रकम जमा करने के बाद संतोष को मद्रास बुलाया गया, जहां औपचारिकता पूरी करने के बाद मलेशिया भेजने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद आरोपी परमेश गायब हो गया। थक हारकर संतोष वापस लौट आया।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां पैसे वापस मांगने पर परमेश उसके मामा सतीश निवासी अंबीवाला देहरादून एवं दोस्त मनीष रावत ने उसे डराया धमकाया। साथ ही गाली गलौच कर हत्या की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।