{"_id":"1838e11961c9721ee4dfb30418c1261c","slug":"fraud-lawsuit-against-mother-and-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मां की झूठी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप एक युवक ने अपनी बहन पर लगाया है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने भाई की ओर से बहन और भांजे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला मेहतान निवासी व्यापारी अनिल कंसल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी माता के नाम एक मकान था। वर्ष 1980 में उनकी माता की मौत हो गई थी और उन्होंने अपनी संपत्ति की वसीयत या बैनामा किसी के नाम नहीं किया था। बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1988 में एक वसीयत की जिसमें भी मां द्वारा कोई वसीयत नहीं करने का जिक्र किया है। आरोप है कि मोहल्ला मेहतान में रहने वाली उनकी बहन ने मां द्वारा की गई फर्जी वसीयत के आधार पर एचआरडीए से नक्शा पास कराया और उनकी माता की मृत्यु 15 मार्च को हुई थी, जबकि उक्त वसीयत पांच दिसंबर वर्ष 1980 की होनी दर्शाई गई है। ऐसे में मरने के बाद उनकी मां भला कैसे वसीयत कर सकती थी। आरोप है कि फर्जी वसीयत के बाबत पूछने पर बहन व उसके बेटे नीलेश गुप्ता ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन