{"_id":"b2f8673aebd99bb77229e039cbe3e6df","slug":"fake-sim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की आईडी से डीलर ने लिया फर्जी सिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की आईडी से डीलर ने लिया फर्जी सिम
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sun, 24 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने डीलर पर अपनी आईडी पर फर्जी सिम लेने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसने डीलर को नंबर पोर्ट करने के लिए आईडी दी थी। मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
चुड़ियाला निवासी मोहित त्यागी का आरोप है कि पिछले दिनों उसने एक डीलर को अपना नंबर पोर्ट कराने के लिए पहचान पत्र और फोटो दिया था। आरोप है कि पहले तो डीलर आजकल करके नंबर पोर्ट करने के लिए टरकाता रहा, जब डीलर ने कई दिन बाद भी नंबर पोर्ट नहीं किया तो उसने अपना पहचान पत्र और फोटो वापस मांगा।
विज्ञापन
जब उसने फोटो और पहचान पत्र देखा तो वह बदले हुए थे, जिस रंग का फोटो उसने दिया था उससे दूसरे रंग का फोटो मिला और पहचान पत्र की फोटो कापी भी अलग तरह की मिली। मोहित त्यागी का आरोप है कि डीलर ने उसकी आईडी से फर्जी सिम लिया है। जिससे उसके नाम से सिम लेकर डीलर उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।