{"_id":"e43e5f40c456888f707b17c109ad84cc","slug":"close-to-half-a-million-of-home-made-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर से डेढ़ लाख का माल उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पॉश कालोनी शिवालिक नगर में सेवानिवृत्त भेल कर्मचारी के घर से कई लाख के जेवरात-नगदी चोर ले उड़े। घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। ये तीसरा मौका है जब भेल कर्मचारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
कलस्टर-181 के रहने वाले सेवानिवृत कर्मचारी धर्मेद्र सक्सेना अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान उनके घर में घुसे चोर नगदी, जेवरात एवं कीमती सामान ले उड़े। पड़ोसी ने घर के मुख्यद्वार के ताले टूटे देख उनके भाई को सूचना दी। भाई मौके पर पहुंचे और पाया कि सीढ़ियों के रास्ते पर लगा दरवाजा भी टूटा हुआ था। पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। भाई की सूचना पर दिल्ली से सेवानिवृत्त भेलकर्मी भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। भेलकर्मी की माने तो करीब डेढ़ लाख के सामान की चोरी हुई है। ये तीसरी बार उनके घर में चोरी हुई है ओर पुलिस बीती घटनाओं का भी खुलासा नहीं कर सकी है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है।