फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गंगनहर में डूबा कनखल से लापता युवक

गंगनहर में डूबा कनखल से लापता युवक

Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर में डूबा कनखल से लापता युवक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल से लापता युवक के पिरान कलियर क्षेत्र में गंगनहर में डूबने की बात सामने आई है। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर गंगनहर में धक्का देने का आरोप जड़ा है। कनखल पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला 21 फरवरी का है।

कनखल के पहाड़ी बाजार का रहने वाला बीस वर्षीय अमन पुत्र श्रवण कुमार 21 फरवरी को घर से लापता था। संभावित स्थान एवं रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद कोई पता न चलता देख परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तब पता चला कि अमन को दो दोस्तों के साथ देखा गया था। सोमवार को पुलिस ने जब दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरा सच सामने आया। पुलिस की मानें तो तीनों युवक एक साथ रुड़की कपड़े खरीदने के लिए गए थे। लौटते हुए वह पिरान कलियर से रुड़की के बीच एक घाट पर नहाने लगे । इसी दौरान अमन पैर फिसलने से तेज बहाव की चपेट में आ गया। डर के कारण दोस्तों ने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया। इधर, यह बात सुनते ही परिजन ने हंगामा खड़ा कर दिया और युवकों पर गंगनहर में धक्का देने का आरोप जड़ा। सोमवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोस्तों ने गंगनहर में डूबने की बात कही है, उनसे अभी पूछताछ कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed