फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   60000 rupees roob

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े 60 हजार लूटे

Wed, 03 Jun 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Wed, 03 Jun 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
60000 rupees roob

घाड़ क्षेत्र से वसूली कर बाइक पर लौट रहे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचों के बल पर आतंकित कर तीन बदमाशों ने करीब 60 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। तीनों बदमाश नकाबपोश थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार यूपी के छुटमलपुर स्थित एसके माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एक कर्मचारी अरुण कुमार हर रोज की तरह बाइक से घाड़ क्षेत्र के गांवों खेड़ी शिकोहपुर, हबीपुर निवादा, डाडा जलालपुर आदि गांवों से वसूली कर लौट रहा था।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे जैसे ही अरुण कुमार कालेवाला गांव के पास पहुंचा तो जंगल में पीछे से काले रंग की एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया तथा तमंचे उसकी कनपटी पर तान दिए। आतंकित कर लुटेरों ने उससे नगदी भरा बैग लूट लिया और धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों के जाने के बाद अरुण कुमार ने घटना की जानकारी मंडावर पुलिस चौकी पर तैनात कर्मचारियों को दी। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन शाम तक लुटेरों का पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

लुटेरों को लुभा रहा देहात में फैला फाइनेंस का कारोबार
कई प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों ने अपना कारोबार देहात क्षेत्र में फैला रखा है। ग्रामीणों को मोटे ब्याज पर धन उपलब्ध कराकर ये फाइनेंसकर्मी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं फाइनेंस का यह कारोबार अपराधियों को भी आकर्षित कर रहा है।

घाड़ क्षेत्र के पचास से भी ज्यादा गांवों में फाइनेंस का गोरखधंधा चल रहा है, जितनें भी ग्रुप चल रहे हैं उनमें से अधिकतर बिना अनुमति और लाइसेंस के काम कर रहे हैं। इनके कर्मचारी हर रोज वसूली के लिए आते रहते हैं। कई बार इन कर्मचारियों से लूट की वारदात हो चुकी है।


चार महीने पहले धनौरी और कलियर के बीच हरिद्वार की एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से इस गोरखधंधे तथा इसकी आड़ में होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

कुछ प्रमुख वारदातें
अक्टूबर में मंगलौर के पास बाइक सवार कर्मचारी से हुई 60 हजार की लूट।
दिसंबर में झबरेड़ा मार्ग पर व्यापारी से हुई एक लाख की लूट।
- जनवरी में झबरेड़ा-चुडिय़ाला मार्ग पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी से हुई 45 हजार की लूट।
- भगवानपुर- सिकरोढ़ा मार्ग पर जुलाई में सहारनपुर के फाइनेंसर से हुई लूट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed