फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कनखल में रेडीमेड गारमेंटस शोरूम में चोरी का प्रयास

कनखल में रेडीमेड गारमेंटस शोरूम में चोरी का प्रयास

Fri, 22 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कनखल में रेडीमेड गारमेंटस शोरूम में चोरी का प्रयास
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में कार सवार चोरों ने एक रेडीमेड गारमेंटस शोरूम में चोरी का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस का दावा है कि चोर उल्टे पांव भाग खड़े हुए। वहीं शोरूम स्वामी ने तीन लाख की रकम चोरी होने की बात कही।
विज्ञापन

घटना बाबारामदेव आश्रम की नहर पुलिया से चंद कदम की है। क्षेत्र के मोहल्ला शेखुपुरा के रहने वाले नितिन सैनी की अराध्या गारमेंटस के नाम से दुकान है। देर रात दुकानदार को दुकान से चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पड़ताल में शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि पूरी सीसीटीवी फुटेज मिल गई है, दुकान से चोरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शोरूम से जरूर कपड़े चोरी करने का प्रयास हुआ है। उन्होंने बताया कि चोर तीन की संख्या में थे और वे जाहन्वी डेल होटल मार्ग की तरफ कार में सवार होकर भाग निकले थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर चेक किया जा रहा है। इधर, शोरूम स्वामी ने बताया कि गल्ले में तीन लाख की रकम रखी हुई थी, वह गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed