फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   होटल में छापा मार छह जुआरी दबोचे, ढाई लाख बरामद

होटल में छापा मार छह जुआरी दबोचे, ढाई लाख बरामद

Sun, 30 Dec 2018 02:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
होटल में छापा मार छह जुआरी दबोचे, ढाई लाख बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शंकर आश्रम तिराहे के पास होटल ग्रेड शिवा में पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे छह हाईप्रोफाइल जुआरी दबोच लिए। जुआरियों के कब्जे से ढाई लाख की रकम, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन बरामद हुए। रात भर जुआरियों की पैरवी में राजनीतिक दलों के नेता जुटे रहे। पुलिस ने आनन फानन में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार की देर रात स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की होटल ग्रेड शिवा में जुआ खेला जा रहा है। सीओ सिटी परीक्षित कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने होटल के कमरे में छापा मारा। पुलिस ने कमरे के अंदर से छह जुआरियों को दबोच लिया। मौके से करीब ढाई लाख की रकम, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन बरामद किए। जुआरियों की धरपकड़ की सूचना मिलने पर उनके परिचित सक्रिय हो गए। पुलिस टीम सभी जुआरियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। राजनीतिक दलों से जुड़े लोग कोतवाली में जुटने लग गए।
विज्ञापन

कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में जुआरियों ने अपना नाम अमन उर्फ कशिश पुत्र जीवन निवासी मेन बाजार खन्ना लुधियाना पंजाब, मनमोहन पुत्र इंद्र सिंह निवासी रेलवे कालोनी लुधियाना पंजाब, सुमित पुत्र संजय निवासी आर्यनगर हरिद्वार, भास्कर खेवड़िया पुत्र उमाकांत निवासी चौक बाजार हरिद्वार, अशोक पुत्र रामशरण निवासी सेक्टर तीन भेल हरिद्वार, नरेश पुत्र प्रभुदयाल निवासी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार बताया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि जुआरियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजाब के युवकों ने होटल में कमरा किराए पर लिया था और संभवत वे पेशेवर जुआरी हैं। सभी जुआरी मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इस संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस टीम में एसएसआई संजीव थपलियाल, एसआई लक्ष्मी प्रसाद, एसआई भानू प्रताप, कांस्टेबल वीर सिंह, गजेंद्र, संदीप एवं आबिद शामिल रहे।

फूंक फूंक कर रखा कदम
हरिद्वार। जुआरियों को पकड़ने के दौरान स्थानीय पुलिस ने फूंक फूंक कर कदम रखा। दरअसल, कमरे के अंदर की तलाशी लेने के लिए राजपत्रित अफसर की आवश्यकता होती है लिहाजा सीओ सदर का पद खाली है। इसलिए सीओ सिटी परीक्षित कुमार को साथ लेकर कार्रवाई की गई। होटल के कमरे में घुसने से लेकर जुए की रकम गिनने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई क्योंकि जुआ पकड़ने के दौरान पुलिस पर रकम डकार लेने के आरोप लगते रहे हैं। जिसके चलते ज्वालापुर पुलिस पूरी तरह से सतर्क थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed