फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   छोटे भाई की मौत के मामले में बड़ा भाई गिरफ्तार

छोटे भाई की मौत के मामले में बड़ा भाई गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
छोटे भाई की मौत के मामले में बड़ा भाई गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान में मामूली विवाद में हुए खूनी संघर्ष के दौरान हुई दिलशाद की मौत के मामले में फरार चल रहे मृतक के सगे बड़े भाई और उसके साले को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे है। घटना सोमवार को हुई थी।

मोहल्ला चाकलान निवासी मृतक दिलशाद के घर पहली मंजिल पर लिंटर डाला जाना था। इसके लिए दिलशाद ने मिक्सर मशीन मंगवाई थी। बड़े भाई गुलशेद के घर के आगे मिक्सर मशीन खड़ी करने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया था। आरोप था कि गुलशेद, उसकी पत्नी बानो, बेटे कादिर, सिकंदर, उसके साले नवाब, साले के बेटे अलीशान व असलम पुत्र भूरा ने मिलकर दिलशाद पर हमला बोल दिया था। दिलशाद की चीख पुकार सुनकर पहुंचे उसके बेटे आफाक, अर्सलन और पत्नी नूरजहां को भी नहीं बख्शा था। आरोप था कि बड़े पुत्र आफाक के सिर पर कैंची से कई वार करने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया था। इधर, गंभीर घायल दिलशाद को कनखल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के छोटे पुत्र अर्सलान ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी गुलशेद और उसके साले नवाब के पुल जटवाडा के पास मौजूद होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed