{"_id":"074d08c86591a2262481470f7d850cee","slug":"17-computer-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर 17 कंप्यूटर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर 17 कंप्यूटर ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारसन। विद्या विकासिनी डिग्री कालेज में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात को धावा बोल दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर कालेज के चौकीदार को बंधक बनाकर 17 कंप्यूटर ले गए। बदमाशों की संख्या आठ-नौ बताई गई है।
विज्ञापन
नारसन स्थित विद्या विकासिनी डिग्री कालेज में बीती रात करीब नौ बजे 8-9 बदमाश घुस आए। बदमाशों कालेज में घुसने के बाद चौकीदार बृजेश कुमार पर तमंचा तान दिया और उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन
दो बदमाश चौकीदार को घेरे रहे। जबकि अन्य बदमाश कालेज की कंप्यूटर लैब में गए। बदमाशों ने लैब में रखे 17 कंप्यूटर की टीएफटी लूट ली।
इसके बाद सिस्टम यूनिट को खोलकर यूपीएस, मदर बोर्ड, हार्डडिस्क आदि सभी कुछ निकाल लिया और बोरे में भरकर कालेज के मेन गेट से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने समीप स्थित विद्या विकासिनी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दीपक सालार के घर गया और उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में विद्यालय की प्रबंधक बालेश सालार ने तहरीर दी है। कंप्यूटर तीन लाख रुपये बताए गए हैं।
विज्ञापन