फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सीसीटीवी में कैद हुए तीन संर्दिध चेहरे

सीसीटीवी में कैद हुए तीन संर्दिध चेहरे

Wed, 20 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए तीन संर्दिध चेहरे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में दो से तीन संदिग्धों के चेहरे नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि सुनील शर्मा की हत्या में ये ही लोग शामिल रहे होंगे।
सिडकुल से सटी इंद्रलोक कालोनी के बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान सुनील शर्मा पुत्र गोविंद शर्मा की जूते बांधने वाले फीते से गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा की अगुआई में टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए बुधवार को कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार दोपहर से रात तक कालोनी में तीन संदिग्ध लोग कई बार इधर से उधर आते-जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कालोनी में बार-बार घूमने के उनके उद्देश्य का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस सुनील शर्मा के संपर्क वाले लोगों से भी पूछताछ की योजना बना रही है। अब तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आने से पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि अभी जांच जारी है। शीघ्र ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


दिन ढलते ही बदल जाती है इंद्रलोक की तस्वीर
हरिद्वार। दिन ढलने के साथ ही इंद्रलोक कालोनी की सूरत बदल जाती है। सिडकुल से सटा होने से इंद्रलोक कालोनी को जरायम पेशेवरों ने अपना अड्डा बना लिया है। लोगों की मानें तो दिन ढलने के बाद शराबी, नशेड़ी कालोनी में काबिज हो जाते हैं। चूंकि कालोनी में बड़ी- बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, इसलिए ये जरायम पेशेवर आसानी से छिप जाते है। कालोनीवासी रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा भी इसके खिलाफ रहते थे। वे पूरी कालोनी में घूम- घूम कर ऐसे लोगों को टोकते रहते थे। सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत प्रेमी युगलों ने भी कालोनी कैंपस को लव प्वाइंट बनाया हुआ है। दर्जनों प्रेमी युगल इस कालोनी में देखे जा सकते हैं। कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता प्रेमचंद सेनी और जाट महासभा के नेता देवपाल राठी ने बताया कि इस बारे में शिकायत करने पर भी अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed