{"_id":"5b5365334f1c1b572f8b5c69","slug":"131532192051-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...पूर्व दर्जाधारी के खिलाफ पंपलेट चस्पा करने में फंसे कुरैशी बंधु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...पूर्व दर्जाधारी के खिलाफ पंपलेट चस्पा करने में फंसे कुरैशी बंधु
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। ईदगाह कमेटी के सचिव एवं पूर्व दर्जाधारी नईम अख्तर कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक पंपलेट चस्पा करने पर मुर्सलीन कुरैशी और अजीज कुरैशी फंस गए हैं। कांग्रेस नेता ने कुरैशी बंधुओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बृहस्पतिवार देर रात कांग्रेस नेता नईम अख्तर कुरैशी के खिलाफ चस्पा किए गए पंपलेट में उन्हें चरित्रहीन, अय्याश और नशाखोर बताया था। यही नहीं उन पर प्रशासन और पुलिस महकमे की दलाली का आरोप भी मढ़ा था। ईदगाह कमेटी के सचिव जैसे पद पर काबिज कांग्रेस नेता के खिलाफ पंपलेट चस्पा होने पर मुस्लिम समुदाय में गुस्सा फैल गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को कांग्रेस नेता ने मुकदमा दर्ज कराया कि मुर्सलीन कुरैशी और उसके भाई अजीज कुरैशी ने आर्यनगर चौक पर बाबर खान के कार्यालय पर पहुंचकर आपत्तिजनक पंपलेट दिया। आरोप है कि गांव सराय से लौटते समय हत्या करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इतना ही नहीं ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी इरफान अंसारी से भी उन्हें पद से हटाने के लिए कहते हुए पंपलेट दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसके भतीजे आलम कुरैशी को रोककर पचास हजार की देने की मंाग करते हुए कहा कि रकम नहीं देने पर उसके चाचा को बदनाम करते रहेंगे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नईम अख्तर से है पुरानी रंजिश
पूर्व दर्जाधारी नईम अख्तर कुरैशी से कुरैशी बंधुओं की दुश्मनी पुरानी है। दरअसल, कुरैशी बिरादरी के कब्रिस्तान के बाहर बनी दुकान को लेकर छिड़ी जंग अब व्यक्तिगत रूप ले चुकी है। पूरा मामला कुछ इस तरह है कि कुरैशी बिरादरी ने जब कुरैशी बंधुओं से दुकान खाली करानी चाही थी तब विवाद हुआ था। मारपीट, धक्का- मुक्की से लेकर मुकदमेबाजी तक हुई थी। उसका ही यह नतीजा है। तब नईम अख्तर अपनी बिरादरी का प्रतिनिधितत्व करते है। विपक्षी कुरैशी बंधु नईम अख्तर के मुकाबले आर्थिक, राजनीतिक रूप से काफी पीछे है।