{"_id":"5cae318dbdec22145b20f758","slug":"121554919821-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायाधीश और अधिवक्ता के नाम से भेजे फर्जी ईमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायाधीश और अधिवक्ता के नाम से भेजे फर्जी ईमेल
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एक अधिवक्ता के नाम से पैथोलॉजिस्ट रजत सैनी के खिलाफ फर्जी ईमेल से शिकायत भेजने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी और सीएमओ को भेजे गए फर्जी ईमेल के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सिडकुल थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की जांच कोतवाली रानीपुर प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।
बुधवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एचडी शाक्य ने सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि पिछले वर्ष दो नवंबर और इस वर्ष 27 फरवरी को उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश और एक अधिवक्ता के नाम से पूर्व में रुड़की और हाल में जिला ब्लडबैंक में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉ. रजत सैनी के खिलाफ जिलाधिकारी दीपक रावत व सीएमओ प्रेमलाल को फर्जी ईमेल भेजकर शिकायत की गई। फर्जी ईमेल में आरोप लगाया कि डॉ रजत सैनी ने उत्तरकाशी तबादला होने के बाद अपना फर्जी मेडिकल तैयार कर उसके बूते वापस तबादला रुड़की के सरकारी अस्पताल में करा लिया। आरोप है कि न्यायाधीश और अधिवक्ता के नाम से भेजे गए ईमेल पूरी तरह से फर्जी है। एसओ सिडकुल देवराज शर्मा ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।