{"_id":"5cba1689bdec2214577e8fcb","slug":"101555699337-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में एक युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान वर्ष 2016 में अंकित पांडेय निवासी भेल से हुई। आरोप है कि युवक ने उसकी नौकरी सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में लगवाई थी और फिर धीरे धीरे उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि युवक उसे आगरा भी ले गया, जहां उनके बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए। आरोप है कि फिर युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार देहरादून, मसूरी समेत अन्य स्थान पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि युवक ने फिर शादी से इनकार कर दिया और दूसरी युवती से सगाई कर ली। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनाक्रम वर्ष 2016 से 2017 के बीच का है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।