फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गबन का आरोपी लेखाकार नहीं चढ़ रहा हत्थे

गबन का आरोपी लेखाकार नहीं चढ़ रहा हत्थे

Sun, 13 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गबन का आरोपी लेखाकार नहीं चढ़ रहा हत्थे
विज्ञापन

हरिद्वार।
कई लाख का गबन कर फरार चल रहे हरिहरानंद पब्लिक स्कूल के लेखाकार विकास सैनी को अब तक कनखल पुलिस पकड़ नहीं पाई है। कनखल पुलिस का दावा है कि आरोपी लेखाकार की धरपकड़ के पूरे प्रयास जारी है।

पिछले दिनों पब्लिक स्कूल के अधिकारी यूडी पुरोहित ने लेखाकार विकास सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी निवासी सुखारी थाना गंगोह सहारनपुर के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि वर्ष 2014 से लेखाकार विकास सैनी स्कूल की फीस का लेखा जोखा नहीं दे रहा था और जब जब ऑडिट किया जाता था तब आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर स्कूल से चला जाता था। कनखल पुलिस ने तब मुकदमा तो दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी लेखाकार अब भी फरार चल रहा है। इधर, स्कूल प्रबंधन को तरह तरह की गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है। थानाध्यक्ष कनखल ओमकांत भूषण ने दावा किया कि आरोपी को पकड़ने के पूरे प्रयास कर रहे है। एक पुलिस टीम सहारनपुर में संभावित स्थानों पर छापे भी मार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed