फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ???? ?? ????? ?? ????? ????

Complicating the story of the young man

Mon, 16 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 16 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के सात दिन बाद मिले दीपक के अपहरण की कहानी और उलझती नजर आ रही है।

विज्ञापन

पुलिस उसे बंधक बनाने वाली जगह ले जाने वाली थी कि अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।
 वहीं पुलिस ने अपहरण के पीछे रंजिश का एंगल खंगालते हुए गांव के कुछ लोगों से जानकारी भी जुटाई।
ढंढेरी गांव निवासी प्रेमचंद सैनी का बेटा दीपक सैनी बीते सात नवंबर को खेत पर पानी देने गया था। देर शाम उसकी चप्पल व मोबाइल ही खेत से मिले थे। उसके बाद से दीपक की तलाश चल रही थी।
 हफ्ते भर बाद शनिवार को दीपक चुड़ियाला क्षेत्र के महेश्वरी गांव के पास एक किसान के पास पहुंचा और खुद के अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर भागने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस परिजनों के साथ दीपक को लाई थी। शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर रंजिशन अपहरण का आरोप लगाया था। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस रविवार को दीपक को महेश्वरी गांव के पास घटनास्थल पर ले जाने वाली थी कि अचानक ही उसकी तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि दीपक को मौके पर ले जाना था। मगर परिजनों की ओर से उसका एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed