{"_id":"9417bdc9edee9e8158cb1491bc93ffc9","slug":"crash-new-traffic-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया ट्रैफिक प्लान धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया ट्रैफिक प्लान धड़ाम
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sun, 28 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर सप्ताह वीकएंड पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए बनाया गया नया यातायात प्लान ट्रायल में ही फेल हो गया। इसके प्लान के सफल नहीं होने पर पुलिस को पुरानी व्यवस्था में ही वाहनों को निकालना पड़ा। शनिवार को भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। ऐसे में लोग गर्मी के दौरान जाम में परेशान रहे।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन का अमला जाम खुलवाने में लगा रहा। एसएसपी ने भी रुड़की पहुंचकर स्थिति को संभाला। पिछले करीब दो महीने से जाम पुलिस और जनता के लिए भारी परेशानी का सबब बना हुआ है। खासतौर पर सप्ताह के अंतिम दो दिनों में तो स्थित नियंत्रण से बाहर ही होती जा रही है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह चार दिन लगातार जाम रहने से पुलिस अधिकारी नए सिरे से ट्रैफिक प्लान बनाने पर मजबूर हो गए थे। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने सहयोगी अधिकारियों के साथ वार्ता करके निर्णय लिया था कि नए यातायात प्लान में रुड़की को बाहर रखकर हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को लक्सर मार्ग से सीधे पुरकाजी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
इससे उम्मीद जताई जा रही थी कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।
शुक्रवार से इस नए प्लान का ट्रायल किया गया, लेकिन शुक्रवार को ही यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया। ऐसे में शनिवार को नया प्लान छोड़कर पुराने ढर्रे पर ही यातायात को चलाना पड़ा।
स्थिति यह रही कि मिलिट्री तिराहे पर दोपहर तक को यातायात सामान्य था, लेकिन दोपहर करीब एक बजे अचानक जाम लगना शुरू हुआ और मंगलौर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसपी देहात प्रमेंद डोबाल, सीओ कुलदीप असवाल के साथ ही सभी थानाध्यक्ष भी अपने-अपने क्षेत्रों में जाम खुलवाने में जुट गए।
खुद एसएसपी स्वीटी अग्रवाल भी जाम से निपटने में जुटी पुलिस का मार्गदर्शन करने रुड़की पहुंची। दोपहर बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।