फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Controversy over Rizvi's book, Tahrir given

रिजवी की पुस्तक पर विवाद, मुकदमा दर्ज करने दी तहरीर

Sun, 14 Nov 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Controversy over Rizvi's book, Tahrir given
यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी की विवादित किताब ‘मोहम्मद’ का हरिद्वार में विमोचन के बाद मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। समुदाय के लोगों ने वसीम रिजवी और संतों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए दो अलग-अलग तहरीर दी हैं। जिनमें माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मालूूम हो कि 12 नवंबर को महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि, स्वामी दर्शन भारती समेत कई संतों के साथ हरिद्वार पहुंचे वसीम रिजवी ने हरिद्वार प्रेस क्लब में अपनी विवादित पुस्तक मोहम्मद का विमोचन किया था। रविवार को पूर्व दर्जाधारी फुरकान अली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद ने सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कस्साबान निवासी राशिद अली की तरफ से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर देने वालों में पार्षद इसरार अली, अरशद ख्वाजा, शाहनवाज सिद्धकी, नावेद अख्तर, रियाज अली, सलीम ख्वाजा, गुलबहार कुरैशी आदि शामिल रहे। भारतीय पत्रकार संघ की ओर से दिलशाद अली, मीरा कटारिया, तनवीर खान ने भी इन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed