फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Contribution of freedom fighters will be written: DM

लिपिबद्ध होगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान: डीएम

Sat, 14 Aug 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Contribution of freedom fighters will be written: DM
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पार्क में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते डीएम विनय शंकर पां? - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ शहीद पार्क में शहीदों को स्मरण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद जगदीश वत्स और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करतार सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने ने कहा कि हरिद्वार जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद कराने में जो योगदान दिया है, उसको पुस्तक के रूप में लिपिबद्ध करने का कार्य शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद जगदीश वत्स जैसी विभूतियाें ने देश की आजादी के लिए जो बलिदान दिया, उसको भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ, शहीद पार्क में स्थापित शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा के ऊपर शेड की व्यवस्था करने के साथ पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी की लड़ाई हमने जीती है। अभी कुछ और लड़ाईयां जीतनी हैं। चाहे बेरोजगारी हो या भूख या फिर कोविड।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदलाल धींगरा ने शहीद पार्क के चारों ओर तारबाड़ करने की मांग की। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने भी आजादी की लड़ाई के संघर्ष के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। इस दौरान राजेश शर्मा, मुकेश त्यागी, बाल किशन कोरी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, डॉ. नरेश चौधरी, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, श्याम सचदेवा, सुभाष घई, मुरली मनोहर, सुधीर कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed