फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Contractor's body found in the garden, investigation started

बाग में पड़ा मिला ठेकेदार का शव, जांच शुरू

Sun, 03 Jul 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Contractor's body found in the garden, investigation started
थाना क्षेत्र में अलीपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक आम के बाग में ठेकेदार का शव पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ठेकेदार के बेटे का आरोप है कि हत्या कर उसके पिता का शव यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के पांवधोई निवासी नवाब (60) रुड़की में आढ़ती के यहां पर आम बेचने गया था। वहां 20 हजार रुपये के आम बेचे थे। उसके बाद से नवाब अपने घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने नवाब को रिश्तेदारों में तलाश किया था। उसका कुछ पता नहीं लग सका था। पिछले एक सप्ताह से नवाब लापता था।
विज्ञापन

नवाब के बेटे नईम ने 28 जून को ज्वालापुर कोतवाली और 29 जून को रुड़की कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। नईम का कहना है कि उसके पिता नवाब का शव अलीपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक आम के बाग में पड़ा हुआ मिला। रविवार की सुबह बाग मालिक अलीपुर निवासी दलेल सिंह ने नवाब को बेसुध पड़े हुए देखा तो आवाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब नबाव नहीं उठा तो दलेल सिंह ने पुलिस और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय चिकित्सकों को मौके पर बुलाया गया। चिकित्सकों ने नवाब को मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि नवाब दमे का मरीज था और उसकी मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रही है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed