{"_id":"5db8853f8ebc3e93a04ea604","slug":"construction-of-highway-will-be-completed-before-kumbh-nishank-haridwar-news-drn3243550114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ से पहले होगा हाईवे का निर्माण पूरा: निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ से पहले होगा हाईवे का निर्माण पूरा: निशंक
विज्ञापन
सीसीआर टावर में अधिकारियों की बैठक लेते केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निश?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कुंभ से पहले हाईवे का निर्माण पूरा होने का दावा किया। डॉ. निशंक मंगलवार की शाम मेला नियंत्रण कक्ष सभागार में दिशा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कई अफसरों के बैठक में न आने पर उन्होंने अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश सिंह को उन्होंने फोन नाराजगी जताई। कहा, बैठक में अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी की मौजूदगी जरूरी है।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार निशंक दोपहर बाद करीब तीन बजे सीसीआर भवन पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, आरईएस आदि विभागों की समीक्षा की। जिले में डेंगू और अन्य बीमारियों का मुद्दा उठने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने को कहा। इस दौरान शिक्षकों की कमी से लेकर टूटी सड़कों, पेयजल किल्लत, खनन आदि से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे। इस दौरान विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, सुरेश राठौर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, संजय चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
पैसे दिलवा दो, 20 हजार किसानों की नहीं मनी दीपावली
डॉ. निशक से मिलने आए रुड़की, भगवानपुर आदि के किसानों ने इकबालपुर शुगर मिल से अपना बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग उठाई। किसानों का पक्ष रखते हुए विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि बार बार भरोसा दिलाने के बाद भी मिल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन किसानों को बकाया भुगतान नहीं कर रहा है। समय से बिल न जमा होने पर उनकी बिजली तक काट दी गई। करीब 20 हजार किसानों ने दीपावली भी नहीं मनाई। इस पर निशंक ने गन्ना आयुक्त से वार्ता कर मिल में चीनी का स्टॉक नीलाम कर किसानों को भुगतान की हिदायत दी।
विज्ञापन
कैसे दे दी स्लाटर हाउस की अनुुमति
मंगलौर के विवादित स्लॉटर हाउस का मुद्दा भी बैठक में उठा। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जब निर्माण पर रोक है तो प्रशासन ने किस आधार पर निर्माण की इजाजत दी? इसे आमजन की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए उन्होंने कार्य तुरंत बंद कराने की मांग उठाई। विधायक ने आरोप लगाया कि जिस भी अधिकारी ने अनुमति दी है, उसका स्वार्थ जुड़ा है। इस पर बैठक का माहौल गरमा गया। अफसरों संग विधायकों की नोकझोंक भी हुई।
बैठक से ही मिलाया योगी को फोन
ज्वालापुर क्षेत्र के विधायक सुरेश राठौर ने धनौरी इकबालपुर नहर का मुद्दा उठाया। कहा कि समुचित बजट जारी होने के बाद भी नहर का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकि यह नहर घाड़ क्षेत्र के हरित क्रांति ला सकती है। इस पर डॉ. निशंक ने तत्काल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन मिलवाया। उनसे इस समस्या का निराकरण कराने का आग्रह किया। बताया कि यूपी के सीएम ने व्यक्तिगत तौर पर इस मामले को दिखवाने का भरोसा दिलाया है।