फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   consistent with the state constitution

राज्य में संविधान के अनुरूप हो व्यवस्था: तिवारी

Sun, 03 Apr 2016 12:16 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 03 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
consistent with the state constitution
हरिद्वार पहुंचे एनडी तिवारी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चल रहे राजनीतिक अस्थिरता के मामले को आपसी सौहार्द के साथ निपटाना चाहिए। जो भी संवैधानिक है वह होना चाहिए।

विज्ञापन

 पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी शनिवार की शाम अपनी पत्नी  उज्ज्वला तिवारी और बेटे यूपी सरकार के सलाहकार रोहित शेखर तिवारी के साथ हरिद्वार में जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र यूथ हॉस्टल में पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यूथ हॉस्टल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक संकट का आपस में बैठकर समाधान निकाला जाना चाहिए। मामला क्योंकि न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए वे हालात के बारे में तो कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मतभेद का कारण शायद आपसी संवाद की कहीं न कहीं कमी हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने क्रिकेट के किशोरवय खिलाडिय़ों अमोल, प्रतीक शर्मा, रोहित, आदित्य, आशु, अश्विनी, कुणाल अभिषेक आदि से मुलाकात की। कोच इंद्रमोहन बडथ्वाल और कुलदीप असवाल ने सभी का परिचय कराया। तिवारी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 हरिद्वार पहुंचने पर केंद्र की अध्यक्ष दीपा शर्मा, कमलकांत जोशी,  पदम प्रकाश शर्मा, सुभाष घई कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल चौधरी, अनिल शर्मा, सचिन बेनीवाल, धर्मपाल ठेकेदार, गुलबीर चौधरी, ग्रेस कश्यप, संजय जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रोहित शेखर जोशी ने बताया कि जवाहरलाल नेहरु युवा केंद्र की नवगठित कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रविवार को इस कार्यकारिणी को इस कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed