फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress will remain with traders on the issue of corridor: Mahara

कॉरीडाेर के मुद्दे पर व्यापारियों के साथ रहेगी कांग्रेस : माहरा

Fri, 29 Sep 2023 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Congress will remain with traders on the issue of corridor: Mahara
फोटो समाचार
विज्ञापन

- गढ़वाल के जिलाध्यक्ष के सम्मेलन में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
- कहा, अतिक्रमण के नाम पर डर का माहौल बना रही सरकार
- अक्तूबर-नवंबर में पार्टी करेगी कार्यकर्ता सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि धर्मनगरी में कॉरीडोर के मुद्दे पर कांग्रेस व्यापारियों के साथ है। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों में जो डर का माहौल बनाया जा रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस व्यापारियों के हितों के लिए लड़ेगी।
शुक्रवार को मायापुर स्थित यूनियन भवन में हुए गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला सम्मेलनों का आयोजन अक्तूबर-नवंबर में किया जाएगा। जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को भाजपा की केंद्र और प्रदेश की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि मणीपुर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का अपमान, किसानों के बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने जैसे मुद्दों समेत अंकिता भंडारी हत्या केस, केदारनाथ में हुई सोने की चोरी, जोशीमठ के बिगड़ते हालात, आपदा व डेंगू की स्थिति का सही से प्रबंधन न करने को जनता के बीच रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सरकार और प्रशासन सरकारी सपंत्ति पर अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हरिद्वार सतपाल ब्रह्मचारी, अमन गर्ग, रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, रुड़की ग्रामीण जिला अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र जाती, चमोली अध्यक्ष मुकेश नेगी, पौड़ी अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी, कोटद्वार अध्यक्ष विनोद डबराल, पुरोला अध्यक्ष दिनेश चौहान आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed