फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress government will be formed at the center under

Haridwar News: खड़गे के नेतृत्व में केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार

Sat, 22 Jul 2023 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress government will be formed at the center under

विज्ञापन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 81 वां जन्मदिन पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर मनाया गया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल और पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जब से खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तब से इन्होंने देश में होने वाले चुनावों में कांग्रेस की पताका फैलाने का कार्य किया है। आने वाले समय में केंद्र में सरकार भी बनेगी, ऐसा हमारा विश्वास है। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि खड़गे का जीवन बहुत सादा है। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस शिखर की ओर बढ़ रही है। इस मौके पर अजय दास, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, कनखल ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव धर्मवीर सैनी, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रविश भटिजा, प्रदेश सचिव डा. दिनेश पुंडीर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया, सतेंद्र वशिष्ठ, सुमित भाटिया, पूर्व युवा विधानसभाध्यक्ष नितिन तेश्वर, सुनील कुमार सिंह, उदित विद्याकुल, पंडित संगम शर्मा, जगदीप असवाल,बीपी चौहान, विष्णु गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed