फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress furious over non-arrest of rape accused

रुड़की में हुए दुष्कर्म पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Tue, 28 Jun 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Congress furious over non-arrest of rape accused
रुड़की में महिला और उसकी मासूम बेटी से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार का चंद्राचार्य चौक पर पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व दायित्वधारी रहे डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि रुड़की में तीन दिन पहले एक महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म किया गया। आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है। बावजूद पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे लोगों में कानून से विश्वास उठ रहा है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल हो गया है। क्योंकि दुष्कर्म के आरोपी भी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश में अपराधियों को कानून का खौफ खत्म हो गया है। जिससे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान व महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि अब प्रदेश में बालिकाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रतिदिन पूरे प्रदेश में बालिकाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। सरकार को सख्त कदम उठाकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करना चाहिए।

ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि यदि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, अनिल भास्कर, सतीश दुबे, हाजी रफी खान, कैलाश प्रधान, बीएस तेजियान, बीना कपूर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed